फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन सवार बदमाशों ने नाबालिग छात्रा का दिन दहाड़े किया अपहरण

विज्ञापन
छात्रा से घटना की जानकारी जुटाने महिला थाना पहुंचे एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। स्कूल से किताब खरीदने निकली नवीं कक्षा की छात्रा का काले शीशे वाली वैन पर सवार बदमाशों ने शुक्रवार को दिन दहाड़े बरखेड़ा से अपहरण कर लिया। बदमाशों ने चेहरे पर रुमाल रखकर छात्रा को बेहोश कर दिया। होश आने पर वह चिल्लाई तो जान से मारने की धमकी दी गई। फिर भी छात्रा ने हार नहीं मानी। पीलीभीत शहर आते-आते छात्रा ने वैन से कूद कर जान बचाई। पुलिस को घटना की जानकारी दी। अपहरण की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सुबह साढ़े आठ बजे स्कूल के लिए साइकिल से निकली थी। स्कूल में बैग व साइकिल रखने के बाद ई-रिक्शा से बाजार में किताब खरीदने चली गई। ई- रिक्शा से उतरकर जब दुकान पहुंची। दुकान बंद होने के कारण पैदल ही दूसरी दुकान की ओर जाने ली। इसी दौरान एक वैन आकर रुकी और छात्रा के भाई का नाम पुकारा। छात्रा गाड़ी की ओर देखने लगी। तभी गाड़ी में बैठे एक बदमाश ने छात्रा को पकड़कर गाड़ी की ओर खींच लिया। छात्रा के पिता ने बताया रास्ते में बदमाशों ने उनकी बेटी (छात्रा) के पेट में लात मारते हुए जाने से मारने की धमकी दी। इस पर वह डर गई। चेहरे पर रुमाल रखकर बेहोश कर दिया था। शहर में टनकपुर हाईवे के ओवरब्रिज से उतरे समय उसे होश आया था। किसी तरह गेट खोला और एक आरोपी के हाथ में काटकर वह गाड़ी से कूद गई। हालांकि उस समय गाड़ी की स्पीड काफी कम थी। आरोपियों के चंगुल से बचकर किसी तरह ऑटो पकड़ा और नकटादाना चौराहा पहुंची। मौजूद लोगों को आपबीती सुनाई। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्रा का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद महिला थाने में काफी देर तक घटनाक्रम की जानकारी ली गई। घटनास्थल पर भी पुलिस और एसओजी टीम लेकर गई। पिता की तहरीर में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
कोई रंजिश नहीं, फिर किसने किया अपहरण
छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी गांव से लेकर बाहर तक किसी से रंजिश नहीं है। भाई-बहन दोनों एक साथ स्कूल जाते हैं। मगर शुक्रवार को छात्रा किताब खरीदने के चक्कर में समय से पहले ही चली गई। किसी से दुश्मनी भी नहीं है, फिर कौन उसका अपहरण करना चाहता था। समझ में नहीं आ रहा है। छात्रा काफी सहमी हुई है।
विज्ञापन

बिना बताए स्कूल से गई थी छात्रा
स्कूल के स्टाफ ने बताया कि समय से पहले छात्रा स्कूल आ गई थी। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्टाफ उस समय नहीं आया था। स्कूल में बैग रखकर चली गई थी। उपस्थिति रजिस्टर में भी अनुपस्थित दर्ज है। इससे छात्रा की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। बाद में घटना की जानकारी हुई, तो चेक किया गया। इस दौरान उसका सिर्फ बैग मिला था।
छात्रा के पिता से मिली तहरीर में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। जांच के दौरान जो भी साक्ष्य मिलेंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें