क्रिकेट मैच की विजेता टीम को पुरस्कार देते अतिथि। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
बरखेड़ा। फ्रेंडस क्लब कमेटी के तत्वावधान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को राजदा क्लब खटीमा की टीम ने तीन रनों से तेजा क्लब बरखेड़ा को पराजित करते हुए फाइनल मैच जीत लिया।
फ्रेंड्स क्लब कमेटी के द्वारा कस्बे में स्थित जूनियर हाई स्कूल के मैदान में 10 जून से क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा रहा है। टूर्नामेंट के 16 वें दिन राजदा क्लब खटीमा एवं तेजा क्लब बरखेड़ा के बीच फाइनल मैच खेला गया। राजदा क्लब खटीमा की टीम ने टास जीतकर गेंदबाजी की। तेजा क्लब बरखेड़ा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर 3 गेंद मे 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
इसके बाद राजदा क्लब खटीमा की टीम ने नौ ओवर 5 गेंद में 3 विकेट गंवाते हुए 104 रन बनाकर 3 रनों से फाइनल मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच हिमांशु रहे। मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी भाजपा श्यामबिहारी भोजवाल ने विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये एवं पराजित टीम को द्वितीय पुरस्कार में 11 हजार रुपये का चेक दिया।
इसके साथ ही विजयी टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पदक भी दिए गए। इस दौरान संजीव गंगवार, अमित गंगवार, अमित कुशवाहा, लक्ष्मीकांत भोजवाल, सेठ मोहम्मद अनस, दुर्गेश भारती, विक्की सक्सेना, हरिओम भोजवाल, यशपाल भोजवाल, रणधीर फौजी, शैलेंद्र व राजू आदि मौजूद रहे।