फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी20 टूर्नामेंट- बिलसंडा को हराकर खटीमा ने ट्राफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर के गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल बिलसंडा इकाई के तत्वाधान में आयोजित भगत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के टी-20 मैच क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खटीमा की टीम ने बिलसंडा को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

बुधवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें उत्तराखंड के खटीमा व उत्तर प्रदेश के भारत क्रिकेट क्लब बिलसंडा के मध्य जोरदार मुकाबला हुआ। छक्के चौकों की बरसात करते हुए खटीमा के खिलाड़ियों ने धुआंधार पारी खेली। टॉस जीतकर खटीमा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोकर 20 ओवर में 227 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीसी बिलसंडा के खिलाड़ियों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की पर अपने विकेट नही रोक पाए। अंतिम ओवर तक उनके पास मात्र एक विकेट ही बचा। इसके चलते 20 ओवर खेलकर भी वह लक्ष्य को पूरा नही कर पाए और 30 रन से मैच हार गए। उत्तराखंड की खटीमा टीम ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इस दौरान मैंन ऑफ द मैच कार्तिक को दिया गया जिन्होंने सात विकेट लेकर 40 रन बनाए। मैन ऑफ दा सीरीज अंकित यादव को चुना गया।
मुख्य अतिथि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महामंत्री शैली अग्रवाल, निमित अग्रवाल, अलाउद्दीन अंसारी, अवनीश जायसवाल, एम.रेहान, देवदत्त सक्सेना, थाना प्रभारी अचल कुमार, विक्रम गंगवार ने विजेता टीम के कप्तान को नगद 21 हजार व उपविजेता को 11 हजार धनराशि व ट्राफी सौंपी। इसके अलावा भी नगर के तमाम लोगों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कमेंट्रेटर अंसार मंसूरी, गौरव जायसवाल, संजीव गुप्ता व स्कोरर त्रिपुरेश को भी कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें