फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते छह ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं

Sat, 03 Jan 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में मिट्टी और रेत खनन नहीं रुक रहा है। खनन माफिया किसानों की खतौनी के सहारे उनके नाम पर पांच-पांच ट्रॉली मिट्टी डालने की स्वीकृत लेकर जमकर खेल कर रहे हैं। नगर के आसपास बनाई जा रही कालोनियों में अवैध मिट्टी का खनन कर भराव किया जा रहा है। दो दिन पहले तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने नगर में और एसडीएम ने माधोटांडा क्षेत्र में रेत से भरी ट्रॉलियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन

नगर चौकी इंचार्ज राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि भगवंतापुर रोड की ओर से अवैध खनन कर मिट्टी से भरकर लाई जा रही ट्रॉलियों की सूचना पर घेराबंदी कर छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया गया। अभिलेख न होने पर पकड़े गए सभी ट्रैक्टरों का एमवीए एक्ट में चालान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जांच में मामला अवैध मिट्टी खनन का मिलने पर इसकी पूरी रिपोर्ट एसडीएम को भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें