फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खकरा नदी में उफान, रपटा पुल डूबा, आवागमन प्रभावित

Wed, 06 Aug 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
न्यूरिया क्षेत्र में रपटा पुल के ऊपर से बहता खकरा का पानी संवाद
विज्ञापन
न्यूरिया। तीन दिन हुई बारिश से खकरा नदी उफना गई है। इससे न्यूरिया कस्बे से रामपुर बौरख मार्ग पर स्थित रपटा पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया है। इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।
विज्ञापन

रपटा पुल पर पानी बहने से धनकुना, रफियापुर, टोडरपुर, भिखारीपुर समेत 20 से अधिक गांवों के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आमतौर पर ग्रामीण न्यूरिया से धनकुना-भिखारीपुर मार्ग तक छह किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचते थे, लेकिन अब उन्हें लंबा रास्ता तय करना होगा। बुजिया मार्ग से होकर जाना पड़ रहा है। रपटा पुल डूबने का असर स्कूली छात्रों पर भी पड़ने वाला है। स्कूल खुलने पर न्यूरिया आने-वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें