फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंचन बेस्ट प्रेसीडेंट और मधु एक्सीलेंट अवार्ड से सम्मानित

Fri, 24 Jul 2015 11:33 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
एलायंस क्लब का अवार्ड डे धूमधाम से मनाया गया। जिसमें क्लब सदस्यों को उनके बेहतर कार्य के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में शुक्रवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक गर्वनर अजय कुमार व मधु कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। क्लब की अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने सदस्यों के उनके कार्यों के आधार पर पुरस्कृत किया। पूरे वर्ष हुए कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार करने के लिए मधु कुमार को एक्सीलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मिथलेश शर्मा, शशी मैनी, निशा सक्सेना को श्रेष्ठ अवार्ड से नवाजा गया। अन्य सदस्यों को भी कार्यों में सहयोग के लिए पुरस्कृत किया गया। क्लब द्वारा अध्यक्ष कंचन सक्सेना को बेस्ट  प्रेसीडेंट का अवार्ड दिया गया। इस मौके पर रजनी अग्रवाल, किरन हांडा, रेखा मिश्रा, एकता अग्रवाल, डिंपल, जूली जायसवाल, शीला अग्रवाल, डॉ. प्राची सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें