फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने नहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या

Thu, 23 Jul 2015 11:43 PM IST
Madotanda
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल से वापस लौट रहे कसबा निवासी 36 वर्षीय शेर सिंह ने बुधवार की शाम खारजा नहर में छलांग लगा दी। गुरुवार को तलाश के दौरान उसका शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर नहर में उतराता मिला। मृतक के छोई भाई ने उसकी ससुराल वालों पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कसबा निवासी रामेश्वर ने बताया कि बड़े भाई शेर सिंह की ससुराल कोतवाली पूरनपुर के गांव मकरंदापुर में है। आपसी अनबन होने के कारण चार-पांच महीने से भाभी मायके में रह रहीं हैं। बुधवार की शाम करीब चार बजे शेर सिंह साइकिल से ससुराल गया था। आरोप है कि वहां ससुर व दो सालों ने भाई के साथ अभद्रता की और अपशब्द कहे। इससे आहत होकर भाई ससुराल से गांव हीरपुर के निकट बह रही खारजा नहर पर पहुंचा। वहीं से भतीजे संजू के मोबाइल पर कॉल कर अभद्रता करने और आहत होकर आत्महत्या करने की बात कही।
इस पर घर वाले जब तक मौके पर पहुंचते। इससे पहले ही भाई ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लोग जब मौके पर पहुंचे तो साइकिल खड़ी मिली। साइकिल पर  कपड़े और मोबाइल रखा था। आशंकित घर वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन भाई का कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार की सुबह दोबारा तलाश की गई तो घटना स्थल से कुछ दूर भाई का शव उतराता मिला। शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रामेश्वर ने आरोपी ससुर और दो सालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें