बीसलपुर। नगर के जानकी रतन मंदिर में दो अगस्त से शुरू होने वाले श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को नगर में धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई।
जानकी रतन मंदिर के पुजारी लखन लाल मिश्रा ने बताया कि मंदिर में दो अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होना है। भागवत कथा पंडित अवधेश कृष्ण कहेंगे। बृहस्पतिवार को दोपहर गायत्री शक्तिपीठ से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 21 महिलाएं शामिल थीं ,जो सिरों पर कलश धारण किए हुए थीं। कलश यात्रा का नेतृत्व पंडित अवधेश कृष्ण ने किया। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद कलश यात्रा जानकी रतन मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हो गई। बाद में विधि विधान से कलश स्थापित कर दिए गए। संवाद