फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Fri, 01 Sep 2017 11:07 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
कबड्डी प्र‌िततियाो‌िगगिता
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से हुई अंतरजनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर बालक बालिका वग की टीमों का चयन किया गया। चयनित टीमें आठ सितंबर से बुलंदशहर में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।  
विज्ञापन

शहर के गांधी स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा समिति के सचिव श्यामा कुमार व सह सचवि डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर व पीलीभीत की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच अंडर 19 बालिका शाहजहांपुर व बरेली के बीच खेला गया। जिसमें शाहजहांपुर 14-4 से विजयी रहा। बालक वर्ग में बदायूं की टीम ने शाहजहांपुर को हराया। तीसरे मैच में शाहजहांपुर ने बदायूं को हराया। अंडर 14 बालक वर्ग में पीलीभीत ने बदायूं को 18-6 से पराजित किया। बालिका वर्ग में पीलीभीत ने बदायूं को हराया। अंतिम मैच अंडर 19 (बालक) में बरेली ने पीलीभीत को 24-17 से पराजित किया। निर्णायक मंडल में हरद्वारीलाल, शांती कुमार, प्रशांत शुप्ला, रघुवीर, अनुजप्रताप आदि शामिल रहे। इस मौके पर उप जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, डॉ. योगेश गंगवार, राजेश शुक्ला, सुखजीत कौर, रचना गंगवार आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए इन टीमों का हुआ चयन: 
अंडर 19 बालक वर्ग- 
आलोक कुमार, प्रदीप कुमार, हरनाम सिंह, प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, अरुण यादव, अमृतलाल, अंकुर चौहान, अनुराग दिवाकर, आकाश, जितेंद्र कुमार, हरीश। 

अंडर 19 बालिका वर्ग- 
गीता देवी, महिमा वर्मा, आकांक्षा, तृप्ति शर्मा, ऋतु, नेहा चौहान, सुनीता यादव, सपना शाक्य, ज्योति, शालिनी, प्रतिभा, दीक्षा देवी।  

अंडर 14 बालक वर्ग- 
नमन गुप्ता, शिवाकांत, फरमान, आकाश शर्मा, हर्षित जायसवाल, विशेष सैनी, राजवीर, बंटू, रामसागर वर्मा, रोहित, अमित सिंह, कुनाल साहू।  

अंडर 14 बालिका वर्ग- 
अंकिता शाक्य, कशिश, बबली, लवी, पूजा, तुलसी, राजरानी, अर्चना, लक्ष्मी, पूजा, क्रांति, प्रतिभा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें