फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में उद्योग व्यापार मंडल का हुआ पुर्नगठन, अनिल महेंद्रू बने जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के समारोह में लंबे अरसे बाद व्यापार मंडल की जनपद शाखा का पुर्नगठन किया गया। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने जिलाध्यक्ष पद पर अनिल महेंद्रू व महामंत्री पद पर रवि अग्रवाल के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में हुए समारोह में प्रदेश महामंत्री ने संजय पांडेय का नगराध्यक्ष, योगेश शुक्ला को महामंत्री, स्वतंत्र देवल को युवा इकाई का अध्यक्ष व रवि शर्मा को महामंत्री मनोनीत किया। इसके अलावा निखिल गोयल को युवा नगराध्यक्ष व आकाश सक्सेना को युवा महामंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री ने कहा कि संगठन प्रत्येक व्यापारी की समस्या के लिए प्रदेश स्तर पर हर समय तैयार है। व्यापारियों को उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समारोह में मौजूद विधायक संजय गंगवार ने कहा कि किसी भी व्यापारी का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इससे पूर्व व्यापारियों ने प्रदेश महामंत्री का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह में प्रदेश संगठन मंत्री अनूप अग्रवाल, मंडल महामंत्री अश्वनी अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल, दीपक भल्ला, शिवहरि अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कार्तिक भसीन, श्याम अग्रवाल, प्रदीप नवरंग, भानु प्रताप सिंह, अर्पित अग्रवाल, अखिलेश शुक्ला, संजय गुप्ता, मनोज कश्यप, सौरभ मिश्रा, राहुल शुक्ला, अजय शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राकेश अग्रवाल, मोईन खां, सुमित दर्शन गुप्ता, अविनाश जिंदल, संजीव मोहन अग्रवाल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें