फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूका बीच में जंगल सफारी के चालक से मारपीट

विज्ञापन
घटना के बाद मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पर एकत्र चालक। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
कलीनगर। पर्यटन स्थल का भ्रमण करने पहुंचे सैलानियों के नियम के विरुद्ध लोगों को बैठाने का विरोध करने पर सफारी वाहन के चालक की पिटाई कर दी। जानकारी होने पर मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पर चालकों ने हंगामा काटा। मामले में कानूनी कार्रवाई की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीलीभीत से करीब तीस लोग पर्यटन स्थल का भ्रमण करने के लिए जंगल में पहुंचे थे। एक निजी वाहन के अलावा बुक किए गए तीन सफारी वाहन से जंगल भ्रमण के लिए रवाना हो गए। सांभर ताल पहुंचने पर उसमें से कुछ लोग सफारी वाहन पर छह से अधिक लोगों को बैठाने लगे। चालक ने नियम का हवाला देकर उसका विरोध किया। इसपर उक्त लोग गर्म हो गए और चालक की पिटाई कर दी। गुस्से में चालक वाहन लेकर वहां से चला आया। मुस्तफाबाद पहुंचने पर अन्य साथियों को जानकारी दी। आक्रोश फैलने के बाद चालकों ने हंगामा काटा। मामले की जानकारी महोफ रेंजर को दी गई। टूरिस्ट चालकों का कहना है कि मामले में तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें