जलनिगम कर्मियों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
अवशेष वेतन एवं पेंशन भुगतान दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जलनिगम कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया और जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
प्रांतीय आह्वान पर जलनिगम कार्यालय पर उत्तर प्रदेश जलनिगम समन्वय समिति के तत्वावधान में एकत्र हुए। जलनिगम कर्मियों का कहना है कि पिछले पांच माह से कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल रहा है साथ ही अन्य देयकों के भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। इससे जलनिगम कर्मियों के परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। कर्मचारियों ने शासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजित राम प्रजापति को सौंपा। इसमें गिरीश चंद्रा, जेपी तिवारी, सुरेश पाल, सुभाष सिंह, धर्मपाल, दीनदयाल, नफीस अहमद, केशर सिंह, रामखिलौना, केपी अवस्थी, रिजवानुलगनी, मीना देवी, उमराव सिंह, सहदेश, बाबूराम आदि थे।