सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद।
पीलीभीत। जिले में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की आशंका को देखते हुए सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने डीएम से फोन पर बातचीत कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का संज्ञान लेते हुए पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
जितिन प्रसाद ने डीएम को एसडीआरएफ व अन्य सुरक्षा बलों को अलर्ट करने के निर्देश दिए हैं।
लगातार हो रही बारिश को लेकर जिले के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद गंभीर हैं। सोमवार को उन्होंने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से फोन पर जिले के हालात को लेकर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने डीएम को मुख्य पानी से प्रभावित इलाकों की निगरानी करते हुए जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर मददगारों तक हर संभावित मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने पर्याप्त भोजन पैकेट, दवाएं आदि की उपलब्धता करने के साथ निचले इलाके जहां बाढ़ आने की आशंका है, वहां से लोगो को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को कहा है। जितिन प्रसाद ने सुरक्षा बलों एसडीआरएफ, एसएसबी सहित अन्य को अलर्ट रखने के लिए कहा है।