फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रिमांड पर लिए गए दो आरोपियों से जेवर किए बरामद

Mon, 22 Dec 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। गांव रम्पुरा मिश्र में रागिनी ज्वैलर्स पर हुई चोरी की घटना में पुलिस को सफलता मिली है। जहानाबाद पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर लिए गए दो आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि 28 अक्तूबर की रात रागिनी ज्वैलर्स में हुई चोरी की वारदात को छह बदमाशों ने अंजाम दिया था। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कोतवाली नवाबगंज क्षेत्र के कस्बा निवासी गगन और अंकुश समेत तीन आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। आरोपी गगन को 9 दिसंबर को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी, इस दौरान उससे चोरी के जेवरात बरामद हुए थे। रविवार को जहानाबाद पुलिस ने कोर्ट में सरेंडर किए गए दो अन्य आरोपी नवाबुल और सुमित को रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर अमरिया–सितारगंज मार्ग स्थित एक अमरूद के बाग से चोरी के कुछ जेवरात बरामद किए गए। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें