जेसीआई मिडटाउन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार से गोकुलधाम जेसी सप्ताह का
शुभारंभ हो गया। पहले दिन हुई ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने
बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
शहर के युवक संघ पुस्तकालय में हुए समारोह में
एसपी जेके शाही ने फीता काटकर जेसी सप्ताह का शुभारंभ किया। पहले दिन
गोस्वामी मॉम्स प्राइड ग्रुप डांस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता तीन वर्गों
में हुई। सब जूनियर वर्ग में 15, जूनियर वर्ग में 21 व सीनियर वर्ग में 20
प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति
दी। जिस पर हॉल में मौजूद लोगाें तालियां बजाकर प्रतिभागियो का हौंसला
बढ़ाया। निर्णायक मंडल में जेसीआई सदस्यों का पैनल शामिल रहा। इस मौके पर
मंडल उपाध्यक्ष नितिन कौशिक, अध्यक्ष मानिक मित्तल, सचिव अंकुर अग्रवाल,
सप्ताह संयोजक शैशव अग्रवाल, ईश बंसल, प्रधानाचार्य सोनिया गोस्वामी, श्रवण
अग्रवाल, राघव अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, लव अग्रवाल, पल्लव अग्रवाल आदि
सदस्य मौजूद रहे। सप्ताह संयोजक शैशव अग्रवाल ने बताया कि चार सितंबर को
बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। इसमें केजी से कक्षा तीन तक बच्चे
भाग लेंगे।