राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में
प्रदर्शन किया। इस दौरान रालोद कार्यकर्ता प्रदेश में भ्रष्टाचार और
गुंडागर्दी बढ़ने का आरोप लगा रहे थे। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित
ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया।
रालोद के प्रदेश महासचिव मंजीत
सिंह के नेतृत्व मेें कार्यकर्ता गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र
हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ने कहा कि प्रदेश
में नौकरी के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। एक जाति
विशेष और भाई, भतीजावाद के आधार पर अपनों को लाभ दिया जा रहा है। जबकि
किसान परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। ज्ञापन में प्रदेश में हुई
भर्तियों और भर्ती आयोग के लिए नियुक्ति अध्यक्षों की सीबीआई जांच कराने,
गन्ना भुगतान दिलाने, यादव सिंह को संरक्षण देने वालों पर मुकदमा दर्ज
करने, प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था में सुधार को जरूरी उपाय
करने की मांग की गई है। इनमें जिलाध्यक्ष आरिफ हजरत खां, साबिर शाह,
खेमकरन, मिथुन, जागनलाल, सोनू, राजाराम, जयराम, लक्ष्मी नरायन, रंजीत,
गुड्डू, नरेश कुमार, मोहित, रंजीत, रामरतन, राजेंद्र, सुनील, हरप्रीत सिंह,
मोहम्मद नबी, चांदबाबू, राजेंद्र, हरचरन आदि मौजूद रहे।