फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीआई मिडटाउन ने जीते नौ अवार्ड

Wed, 28 Oct 2015 11:44 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीआई के गोरखपुर शाखा में हुए जोनकॉन में जेसीआई मिड टाउन ने नौ अवार्ड जीते। कार्यक्रम में नितिन कौशिक को सर्वश्रेष्ठ मंडल उपाध्यक्ष के अवार्ड से नवाजा गया। 
विज्ञापन


जेसीआई जोन थ्री के तत्वावधान में 25 अक्तूबर को गोरखपुर में जोनकॉन हुई। इसमें सभी अध्यायों द्वारा साल भर में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।

जेसीआई मिड टाउन के सचिव अंकुर ने बताया कि जेसीआई मिडटाउन पीलीभीत ने 15 अध्यायों को पिछाड़ते हुए कुल नौ अवार्ड जीते।

इसमें सर्वश्रेष्ठ जेसी सप्ताह अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ ट्रेनिंग प्रोग्राम, एनएलटीएस प्रोग्राम, जोन प्रेसीडेंट रिकोगनेशन अवार्ड, समय से एनुअल ड्यूज भेजने का अवार्ड व सर्वश्रेष्ठ मैनेजमेंट अवार्ड आदि शामिल हैं।

बताया कि मंडल उपाध्यक्ष नितिन कौशिक को सर्वश्रेष्ठ मंडल उपाध्यक्ष का अवार्ड मिला। समारोह में अध्यक्ष माणिक मित्तल, सचिव अंकुर अग्रवाल, शैशव अग्रवाल, गौरव अरोड़ा, अमन, लव अग्रवाल, अंचित वैश्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जेसीआई सदस्यों ने इस उपलब्धि पर एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें