फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की शिकायत पर भवन निर्माण का कार्य रोका

Wed, 28 Oct 2015 11:42 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के जेई ने पालिका भवन बनवाने के लिए एसआरएम इंटर कॉलेज परिसर में लगे पांच पेड़ कटवाकर नींव खुदवा दी। इस बात की जानकारी जब भाजपा विधायक को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। अधिकारियों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन


पालिका प्रशासन के निर्देश पर पालिका के जेई जितेंद्र गंगवार ने मंगलवार को पालिका द्वारा संचालित एसआरएम इंटर कॉलेज के परिसर में खड़े पांच पेड़ कटवा दी और जेसीबी से नींव खुदवा दी। इसकी जानकारी जब भाजपा विधायक रामसरन वर्मा को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।

 उन्होंने डीआईओएस जेके वर्मा, एसडीएम बीपी सिंह, एडीएम अजयकांत सैनी, डीएम मासूम अली सरवर से सेलफोन पर मामले की शिकायत की।

विधायक ने बताया कि नियमानुसार पालिका प्रशासन कॉलेज की जमीन पर पालिका भवन नहीं बनवा सकता है। कॉलेज परिसर में पालिका भवन बनने से शिक्षण कार्य चौपट होगा। विधायक की शिकायत पर अधिकारियों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि नगर पालिका एसआरएम इंटर कॉलेज की केवल प्रबंध समिति है। पालिका कॉलेज की जमीन पर अपना भवन नहीं बनवा सकती है। उन्होंने बताया कि पालिका प्रशासन यदि कॉलेज परिसर में अपना भवन बनवाए,  तो उसे माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी।

पालिका प्रशासन अवैध रूप से कॉलेज परिसर में भवन निर्माण करवा रहा था। इसलिए विधायक की शिकायत पर उसे रुकवा दिया गया है।

इधर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काटे गए पेड़ों को कॉलेज के चौकीदार सुरेश कुमार की सुपुर्दगी में दिए हैं। कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य टीएच खान ने इस मामले में मिली भगत होने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में कॉलेज के चौकीदार सुरेश कुमार के विरुद्ध तहरीर दी है।

प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि नगर पालिका के जेई की इस कारगुजारी की लिखित शिकायत गुरुवार को डीएम से करेंगे। नगर पालिका के ईओ सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद ही कॉलेज परिसर में भवन निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें