फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोमती उद्गम स्थल पर जनजागरण यात्रा का समापन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Mon, 16 Nov 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गोमती उद्गम स्थल पर जनजागरण यात्रा का हुआ समापन। संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और नशा उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गोरखपुर के गोरक्षनाथ मंदिर से निकाली गई जनजागरण यात्रा का सोमवार को माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल पर समापन हुआ। यहां पहुंचने पर गोमती भक्तों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। गोमती नदी के तट पर पंचवटी और हरिशंकरी प्रजाति के पौधे भी रोपे गए।
विज्ञापन


महामना मालवीय मिशन, रूल ऑफ लॉ सोसाइटी और सीमा जागरण मंच के तत्वावधान में निकाली गई यात्रा 11 नवंबर को गोरखपुर से शुरू हुई थी। सोमवार को गोमती उद्गम स्थल पर आयोजित समापन गोष्ठी को संबोधित करते हुए रूल ऑफ लॉ सोसाइटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सोमेश वर्धन सिंह एडवोकेट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी है।
इसके अलावा सीमा जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सत्यदेव, महामना मालवीय मिशन के अवध अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट, संयोजक प्रो. एसएन सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान योगेश्वर सिंह ने की। समापन पर संजीव श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण और नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई। इसके बाद गोमती तट पर पंचवटी और हरिशंकरी प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में रामकश्यप, वन दरोगा निपेंद्र, लालचंद कुशवाहा, हृदयेश त्रिगुणात आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें