फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र विरोधी विचारों के खिलाफ तेज होगा जनांदोलन

Fri, 22 Apr 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाकपा (माले) का 47वां स्थापना दिवस शुक्रवार को बल्लभ नगर कॉलोनी स्थित कामरेड विनोद मिश्र भवन पर मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के इतिहास और क्रांतिकारी विचारों को जिंदा रखने के लिए लोकतंत्र की हत्या करने वाले विचारों के खिलाफ जनांदोलन तेज करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के जिला सचिव देवाशीष राय ने केंद्र सरकार पर जम कर हमला बोला। कहा, संघ ब्रिगेड सुनियोजित ढंग से कारपोरेट की पूजा करने के लिए सांप्रदायिक फासीवादी एजेंडा को अपनी संपूर्णता में लागू करने के लिए कमर कस चुका है। भाकपा माले इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं एपवा जिलाध्यक्ष रमा गैरोला ने कहा कि देश के प्राकृतिक एवं मानव संसाधनों से लेकर राज सत्ता के संस्थागत ढांचे तक इतिहास, संस्कृति और ज्ञान के क्षेत्र से लेकर जनता की स्वतंत्रता एवं उनके अधिकारों, प्रजातंत्र की धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक नींव तक संघ ब्रिगेड सभी क्षेत्र में एक साथ हमला कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था भी तार-तार हो रही है। जिले में बढ़ते पुलिस के जुल्म को रोकने के लिए 25 अप्रैल को भाकपा (माले) का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिलेगा और 25 मई को नक्सलवाड़ी की 50वीं वर्षगांठ पर जिले में किसानों के कर्जे माफ करने, मजदूरों, महिलाओं, छात्र-नौजवानों पर हो रहे जुल्म और अलोकतांत्रिक हमले के खिलाफ पार्टी जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा भाजपा के महिला विरोधी रवैया के खिलाफ भी संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

समारोह को किसान महासभा के जिला संयोजक अलाउद्दीन शास्त्री, देवीदयाल, छुन्नू खां, गोपाल मिश्र, विकास, वशीउल्ला, इलियास, मुस्ताक, वेद प्रकाश आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें