फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसे मेघ... दो दिन और होगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पिछले चौबीस घंटे में हुई 35 मिलीमीटर बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई। किसानों ने भी राहत महसूस की। इससे उन्हें धान की रोपाई में लाभ मिलेगा। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अभी दो दिन इसी तरह से बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

बुुधवार की रात शुरू हुई बारिश गुरुवार की सुबह तक जारी रही। पूरनपुर और कलीनगर क्षेत्र में ज्यादा बारिश हुई। शहरी क्षेत्र में कम बारिश हुई लेकिन मौसम बदलने से तापमान में कमी आई। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस ढाका के अनुसार अगले दो दिन अच्छी बारिश की संभावना है।
बारिश से सबसे ज्यादा फायदा किसानों को पहुंचा है। इन दिनों धान की रोपाई चल रही है। बारिश न होने से रोपाई की लागत बढ़ रही थी। भूमि तैयार करने के लिए ज्यादा सिंचाई की जरूरत पड़ रही थी। वहीं गन्ने की फसल को भी पानी की जरूरत थी। बारिश होने से गन्ने की फसल को भी फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन

अमरिया में कई जगह जलभराव
तहसील क्षेत्र में बुधवार की रात 11 बजे शुरू हुई बारिश रुक रुककर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तक हुई। बारिश के चलते तहसील परिसर में जलभराव हो गया। लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा। वहीं कस्बे के मुख्य मार्ग पर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सामने सड़क के दोनों ओर नालियां न होने से जलभराव हो गया।
बारिश में संचारी रोग की बढ़ी चिंता
बारिश के चलते संचारी रोग का खतरा बढ़ गया। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि बरसात के मौमस में संचारी रोग ज्यादा होते हैं। जीवाणु जनित बीमारियां होती हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों पेचिश, बुखार, जुुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। दूसरी तरफ बारिश के मौसम में टाइफाइड का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखें। बाहर के खाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें