फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! समाजवादी पेंशन के नाम पर हो रहा खेल

Wed, 22 Apr 2015 11:40 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन के नाम पर जिले में खेल हो रहा है। पात्रों को लाभ मिले या न मिले लेकिन इससे जुड़े लोगों की जेबे भर रही हैं। बिना किसी आदेश के जिले में इसके आवेदन फार्म जमा हो रहे हैं वहीं राजनीतिक दबाव के चलते आला अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

गरीब और बेसहारा लोगों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से सरकार ने पूर्व की लक्ष्मीबाई पेंशन योजना को बंद कर एक साल पहले मार्च में समाजवादी पेंशन योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत जिले में 1.82 लाख आवेदन फार्म जमा हुए थे। जिले को मिले लक्ष्य के अनुसार 48 हजार पात्रों की सूची शासन को भेजी गई थी। इस पर लगभग 34 हजार के खातों में धनराशि पहुंच गई और शेष 12 हजार के खातों में गड़बड़ी ठीक कराई जा रही है।
 इधर जिले में समाजवादी पेंशन का लाभ दिलाने को लेकर बड़े पैमाने पर नगर पालिका कार्यालय में काउंटर खोलकर आवेदन फार्म सुबह 10 बजे से दो बजे तक आवेदन जमा हो रहे हैं। 13 अप्रैल से चल रही इस प्रक्रिया में अब तक छह हजार फार्म जमा हो चुके हैं। आश्चर्य यह है कि यह फार्म बिना किसी शासन के आदेश के जमा हो रहे हैं और अधिकारी भी इसको लेकर मौन हैं।
विज्ञापन

यही नहीं शहर में एक राजनीतिक दफ्तर पर बकायदा समाजवादी आवेदन फार्म पर लगे फोटो को सत्यापित किया जा रहा है। प्रभावशाली नेता द्वारा फोटो सत्यापन के कारण अधिकारी विवश होकर फार्म जमा कर रहे हैं। जबकि डीएम व समाज कल्याण अधिकारी दोनों ही आवेदन जमा किए जाने के किसी शासनादेश से इंकार कर रहे हैं।
00000000
समाज कल्याण अधिकारी से मौखिक निर्देश पर पालिका कार्यालय में पिछले एक सप्ताह से फार्म जमा किए जा रहे हैं।
- अरुणमणि त्रिपाठी, प्रभारी ईओ
00000000
समाजवादी पेंशन योजना में किसी तरह के आवेदन जमा किए जाने का शासनादेश नहीं है। पालिका में आवेदन कैसे जमा हो रहें इसकी जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

- ओएन सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें