फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सिंचाई विभाग ने नौजल्हा नंबर एक में शुरू कराया अस्थायी बाढ़ नियंत्रण कार्य

विज्ञापन
नौजल्हा नंबर एक गांव में शारदा नदी पर शुरू कराया गया बाढ़ बचाव कार्य। संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। सीमावर्ती क्षेत्र नौजल्हा नंबर एक में शारदा नदी के खतरे और ग्रामीणों की समस्याओं को दो दिन पूर्व प्रमुखता से प्रकाशित किया गया तो अफसरों को अंतिम समय में काम शुरू कराने की याद आई। अब गांव की सीमा में नदी के किनारे अस्थायी बाढ़ नियंत्रण कार्य शुरू कराए गए हैं। इस पर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कार्य शुरू कराकर विभाग सिर्फ खानापूरी कर रहा है।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील क्षेत्र में बाढ़ की सर्वाधिक विभीषिका शारदा सागर डैम के तलहटी में बसे लोगों को झेलनी पड़ती है। पिछले साल भी शारदा नदी ने कई गांवों की सीमा में बाढ़ नियंत्रण योजना के अलावा आबादी को भी नुकसान पहुंचाया था।
नौजल्हा नंबर एक के इलाके में शारदा नदी ने दाहिने किनारे की ओर बने सनेडी तटबंध के भाग को क्षतिग्रस्त किया था। बरसात के बाद चार माह पूर्व शारदा सागर खंड और बाढ़ खंड ने कई स्थानों पर कार्य शुरू किए गए, लेकिन कई संवेदनशील इलाकों को छोड़ दिया गया। इसमें नौजल्हा नंबर एक गांव भी शामिल है। ऐसे में बरसात शुरू होते ही ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

इसको लेकर दो दिन पूर्व ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद सनेडी तटबंध के क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत शुरू करा दी गई है। जहां तटबंध को क्षतिग्रस्त कर पानी आबादी में घुसा था, वहां अपस्ट्रीम में बचाव कार्य शुरू किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अंतिम समय में कार्य कराने से तटबंध को तो लाभ मिलेगा, लेकिन आबादी क्षेत्र में नुकसान होने की आशंका बरकरार रहेगी। वहीं नौजल्हा नंबर दो में भी शारदा नदी के दाएं किनारे पर बना बांध भी कई जगह से क्षतिग्रस्त है। इसको लेकर भी लोग बेचैन हैं।

नौजल्हा नंबर एक गांव में शारदा नदी पर शुरू कराया गया बाढ़ बचाव कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें