बिलसंडा। साधु-संतों और सीएचसी अधीक्षक के बीच चल रहे विवाद के बीच मंगलवार को अधीक्षक को बिलसंडा सीएचसी से हटाकर दियोरियाकलां भेज दिया गया।
खदनिया बाबा देवस्थल के पुजारी अरुण शुक्ला कुछ दिन पूर्व चार धाम की यात्रा कर लौटे थे। लौटने पर उनको सांस लेने में परेशानी हुई। समस्या होने पर वह सीएचसी बिलसंडा इलाज कराने पहुंचे। जहां उनका सीएचसी अधीक्षक से विवाद हो गया था। नाराज पुजारी ने थाने में तहरीर दी थी। अगले दिन कई अन्य साधू-संतों ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी।
पुजारी ने सीएमओ से बात भी की थी। सीएमओ ने दो दिन का समय मांगा था। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने सोमवार की देर रात सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलमगीर को बिलसंडा से हटाकर दियोरियाकलां सीएचसी भेज दिया। संवाद