फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 1.01 करोड़ के संदिग्ध घोटाले में बढ़ी जांच की आंच

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव वित्त और प्रमुख सचिव को भेजी गई रिपोर्ट, आरोपी निलंबित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जुड़े 1.01 करोड़ रुपये के संदिग्ध घोटाले के मामले में अब जांच शासन स्तर तक पहुंच गई है। आरोपी निलंबित चपरासी इलहाम शम्सी और उनकी पत्नी अर्शी खातून के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट के साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत स्पेशल रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। यह रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव (वित्त) और प्रमुख सचिव (माध्यमिक शिक्षा) को प्रेषित की गई है। इससे अब उच्चस्तरीय जांच तय मानी जा रही है।
मामला डीआईओएस कार्यालय से संबद्ध चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इल्हाम शम्सी का है। आरोप है कि 90 से अधिक ट्रांजेक्शन के जरिए 1.01 करोड़ की विभागीय धनराशि का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने अपनी पत्नी अर्शी खातून के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में ट्रांजेक्शन कराया था। मामला सामने आने के बाद सरकारी सेवा आचरण नियमावली के उल्लंघन पर इल्हाम को निलंबित किया गया और दंपती के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इधर, एसपी सुकीर्ति माधव ने गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को अलग-अलग शहरों में दबिश के लिए लगाया है। हालांकि, अभी तक सफलता नहीं मिली है। इस मामले में पुलिस ने निलंबित कर्मी के कक्ष से मोबाइल फोन कब्जे में लेकर डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की तह तक जाने के लिए अतिरिक्त जानकारियों सहित रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है, ताकि वहां से स्वतंत्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई हो सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें