पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आकर गांव चंद्रनगर निवासी भूपेंद्र (26) की मौत हो गई। घटना गांव रामनगर- नेहरू नगर जाने वाले रास्ते पर रामनगर तिराह के समीप हुई। गांव चंद्रनगर निवासी भूपेंद्र संपूर्णानगर चीनी मिल की ओर से स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहा था जबकि ट्रैक्टर ट्राॅली शास्त्रीनगर से संपूर्णानगर की ओर जा रही थी। इस दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से भूपेंद्र की मौत हो गई। हजारा एसओ शरद यादव ने बताया कि भूपेंद्र के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद