फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चेकिंग के दौरान आबकारी टीम से धक्का-मुक्की के मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर हुए वायरल, सिमरा गांव में बृहस्पतिवार को हुई थी घटना
विज्ञापन

कलीनगर। माधोटांडा क्षेत्र के सिमरा ताल्लुके महाराजपुर गांव में परचून की दुकान पर अवैध रूप से बीयर बेचने की सूचना पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की का शुक्रवार को वीडियो वायरल हुआ। वहीं, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बीयर की बोतल छीनने के दौरान महिलाओं पर अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने का आरोप लगाया गया है।
आबकारी इंस्पेक्टर डॉ. दीपक राय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार शाम को कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान टीम को सूचना मिली। इसके बाद टीम गांव पहुंची। उन्हें जानकारी हुई कि यहां मोतीचंद अपनी परचून की दुकान पर अवैध रूप से बीयर बेच रहा है। टीम ने मौके पर छापा मारा, जहां से बीयर की 10 केन बरामद हुईं। लाइसेंस मांगे जाने पर दुकानदार कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद टीम ने बीयर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इसी दौरान दुकानदार के परिवार की दो महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि उन्होंने बीयर की केनों से भरी बोरी छीनने का प्रयास करते हुए आबकारी टीम से धक्का-मुक्की की थी। महिलाएं बरामद बीयर की बोरी लेकर मौके से चली गईं। आबकारी इंस्पेक्टर ने सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और अवैध शराब बिक्री समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीओ विधि भूषण मौर्या ने बताया कि मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आबकारी इंस्पेक्टर डॉ. दीपक राय ने बताया कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। टीम जब दुकान पर पहुंची तो अवैध रूप से बीयर की केन बरामद हुई थीं। इसपर महिलाओं ने आकर अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का कार्य किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें