फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नशा समाज और परिवार दोनों को करता है बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोध दिवस पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, जिला पुरुष चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार, समाज और देश के विकास को भी प्रभावित करता है। युवकों से मादक पदार्थों से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने उपस्थित लोगों को मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरोध में शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडे, केंद्र प्रशासिका तृप्ति मिश्रा, चाइल्ड लाइन के सुपरवाइजर राहुल मौर्य, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें