बीसलपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाढ़ग्रस्त गांवों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में बनाई गई कार्य योजना का अवलोकन किया।
उन्होंने अधीक्षक द्वारा बनाई गई कार्य योजना पर असहमति जताते हुए निर्देश दिए कि बाढ़ग्रस्त गांवों में रोजाना दो टीमें भेजी जाएं। बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बाढ़ प्रभावित कोई भी गांव छूटना नहीं चाहिए। दैनिक कार्यक्रम की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजी जाए। सीएमओ ने बताया कि यह नई कार्य योजना शनिवार से लागू कर दी जाएगी। संवाद