आफिसर्स कॉलोनी में भरा पानी। संवाद
पीलीभीत। पिछले दिनों हुई बारिश और देवहा नदी के बढ़े जलस्तर का असर अब भी ऑफिसर्स कॉलोनी में बरकरार है। टनकपुर मार्ग से सटी कॉलोनी में दो से तीन फुट तक पानी भरने से अधिकारियों को परेशानी उठानी पड़ी थी। चार दिन बीतने के बाद भी जलभराव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। शुक्रवार को भी कॉलोनी के मार्गों पर पानी भरा रहा, हालांकि आवासों से पानी निकल चुका है। लगातार बनी स्थिति से कॉलोनीवासियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। संवाद
बाढ़ और जलभराव से परेशान लोगों ने डीएम को साैंपा पत्र
पीलीभीत। लगातार हुई बारिश और टनकपुर रेलवे लाइन के पास पानी की निकासी न होने से रामा कॉलोनी, सनातन कॉलोनी और कृष्णा कॉलोनी जलभराव से बुरी तरह प्रभावित हैं। शुक्रवार को कॉलोनीवासियों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर जलभराव की समस्या से राहत दिलाने की मांग की। पत्र में कहा गया कि लगातार जलभराव में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। संवाद