फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट के इंस्पेक्टर की मौत, इंडो-नेपाल बॉर्डर पर थे तैनात

Tue, 20 May 2025 12:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले एसआईयू इंस्पेक्टर परमानंद गौतम जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात थे। सोमवार रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी थी। जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जनपद के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) के इंस्पेक्टर परमानंद गौतम (50) की सोमवार रात मौत हो गई। सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें माधोटांडा सीएचसी के बाद जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस लाइन में सलामी देने के बाद परिजन पार्थिव शरीर को लेकर रवाना हो गए।

विज्ञापन


एसआईयू इंस्पेक्टर परमानंद गौतम मूल रूप से गोरखपुर के थाना गोला क्षेत्र के जानीपुर नेवरा इलाके के रहने वाले थे। वह पिछले पांच साल से जनपद में तैनात थे। एक साल पूर्व उनका तबादला माधोटांडा थाना क्षेत्र के इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में हुआ था। बताया जाता है कि रविवार रात माधोटांडा कस्बे में स्थित आवास पर थे। इस दौरान उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें पूरनपुर के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

यह भी पढ़ें- स्पा के बहाने देह व्यापार: बरेली में बिहार के दंपती चला रहे थे रैकेट, मसाज के नाम पर होता था जिस्म का सौदा
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी होने पर मंगलवार सुबह मृतक के परिजन भी पीलीभीत पहुंचे। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और सीएमओ डॉ आलोक शर्मा ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को पुलिस लाइन में ले जाया गया, जहां पार्थिव शरीर को सलामी दी गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर मृतक गांव के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें