शारदा नदी किनारे निरीक्षण करने पहुंचे एसडीम और तहसीलदार स्रोत : स्वयं
- फोटो : राठ में रानी गेट कोटबाजार की मुख्य सड़क पर भरा पानी। संवाद
पूरनपुर। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने सोमवार को तहसीलदार हबीबउर रहमान अंसारी, बाढ़ खंड के सहायक अभियंता के साथ चंदिया हजारा के समीप शारदा नदी किनारे बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधान वासुदेव कुंडू, प्रवीर सरकार, शंकर राय, सृजित विश्वास आदि भी साथ रहे।
एसडीएम ने लेखपाल और राजस्व कर्मियों को गांव में ही कैंप करने के निर्देश दिए। तहसीलदार हसीबउर रहमान अंसारी ने बताया कि स्थिति अभी सामान्य है। लोगों को बाढ़ से बचाव के प्रति जागरूक किया गया है। बाढ़ की तैयारियों के क्रम में ट्रांस शारदा क्षेत्र में बाढ़-बचाव सामग्री में रस्सी, लाइफ जैकेट, तिरपाल, जरीकेन आदि बाढ़ चौकियोंं पर तैनात लेखपालों को सुपुर्द किया गया है। गांव के लोगों को बाढ़ की स्थिति की जानकारी समय रहते प्रशासन को देने की अपील की गई है। संवाद
तहसीलदार ने शारदा नदी की परखी स्थिति, ग्रामीणों से जुटाई जानकारी
कलीनगर। तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को क्षेत्र का भ्रमण कर शारदा नदी के जलस्तर की स्थिति देखी। ग्रामीणों से जानकारी जुटाई और बाढ़ नियंत्रण कार्यों को देखा। शारदा नदी का जलस्तर रविवार से बढ़ने लगा। इससे ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई। जलस्तर बढ़ने के बाद तहसील प्रशासन की ओर से बाढ़ चौकियाें को सक्रिय किया गया है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को नदी की स्थिति पर नजर रखकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। तहसीलदार ने बताया कि सिंचाई विभाग के अभियंताओं को नदी पर नजर रखने के लिए कहा गया है। साथ ही राजस्व टीम को भी क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
शारदा नदी किनारे निरीक्षण करने पहुंचे एसडीम और तहसीलदार स्रोत : स्वयं- फोटो : राठ में रानी गेट कोटबाजार की मुख्य सड़क पर भरा पानी। संवाद