फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला अस्पताल से भागा घायल ग्रामीण, दीवार फांदते समय तालाब में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सड़क हादसे में घायल एक ग्रामीण जिला अस्पताल में भर्ती था, लेकिन नशे की हालत में वह रात में अस्पताल से भाग निकला। दीवार फांदने के दौरान वह अस्पताल के पीछे बने तालाब में गिर गया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकलवाकर दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम पिपरिया नवदिया निवासी 50 वर्षीय रायबहादुर शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि घायल ग्रामीण नशे की हालत में था। रात के समय वह किसी तरह अस्पताल से निकलकर भाग गया। अस्पताल से भागते समय दीवार फांदने के प्रयास में वह पीछे बने तालाब में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों की नजर युवक पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोतवाल सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तालाब से सुरक्षित बाहर निकलवाया और उसे दोबारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना युवक के परिजनों को भी दी गई। इसके बाद वे भी अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि युवक को तालाब से सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका उपचार जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें