पीलीभीत। ग्राम मिलक रामपुर निवासी मदनलाल गंगवार ने कोतवाली बीसलपुर पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। मदनलाल रोडवेज में परिचालक के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह मार्च को बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर नशे की हालत में एक युवक उनकी बस में चढ़ने लगा। जब उन्होंने उसे बस में चढ़ने से रोका तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि युवक ने मोबाइल से अपने साथियों को बुला लिया और उनके साथ मिलकर परिचालक की पिटाई कर दी। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद