बरखेड़ा में पूर्व सांसद के घर पहुंचा हिरन।
- फोटो : PILIBHIT
बरखेड़ा। जंगल से भटककर रविवार को एक घायल हिरन (पाड़ा) पूर्व सांसद के आवास में घुस गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर इलाज शुरू कराया है। सही होने पर दियोरिया के जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
जंगल से भटक कर सुबह साढे़ नौ बजे एक हिरन आबादी में आ गया। विद्युत उपकेंद्र के रास्ते से वह पीलीभीत -बीसलपुर रोड को पार कर पूर्व सांसद डॉ परशुराम गंगवार के आवास में घुस गया। आवास में घुसने के दौरान भाजपा नेता ने तत्काल गेट बंदकर उसे सुरक्षित दिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची वन विभाग के वाचर रामऔतार और भूपराम ने हिरन को रेस्क्यू कर लिया। घायल होने के कारण पशु चिकित्सालय ले गए। वहां उपचार कराने के बाद कार्यालय ले गए। हिरन की उम्र डेढ़ वर्ष बताई जा रही है। स्वस्थ होने के बाद उसे दियोरिया के जंगल में छोड़ दिया जाएगा।