कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय बरहा में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में मौजूद अपर जिला न्यायधीश सु
पीलीभीत। कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय बरहा पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में अपर जनपद न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार द्वितीय ने मौजूद लोगों को उनके कानूनी अधिकारों तथा नालसा/सालसा की ओर से जारी की गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
शिविर में एलएडीएस की चीफ सुमन गुप्ता ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। साइबर क्राइम की पुलिस महिला अधिकारी मोनिका सिंह ने डिजिटल धोखाधड़ी, मोबाइल/लैपटाॅप से होने वाली हानियों की जानकारी दी। शिविर में विपिन कुमार, लता देवी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सहित पूरा स्टॉफ मौजूद रहा। संवाद