पीलीभीत। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले के विद्यालयों में पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों और कानूनी परिणामों की जानकारी देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले अभियान के पहले चरण में न्यायिक अधिकारी विद्यालयों की प्रभात सभाओं में छात्र-छात्राओं को कानून की जानकारी दे रहे हैं।
दूसरे चरण में दो अक्तूबर को विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता शिविर आयोजित होंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे वाटर वर्क्स से गांधी स्टेडियम तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
कार्यक्रम में न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ शिक्षक, पराविधिक स्वयंसेवक और पैनल अधिवक्ता सहभागिता करेंगे। संवाद