फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार अक्तूबर से शुरू होगा 141 वां रामलीला महोत्सव

Tue, 29 Sep 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विमोचन पु​स्तिका का विमोचन करते समिति के पदा​​धिकारी।
विज्ञापन
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से आयोजित 141वें श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ चार अक्तूबर को श्रीराम जन्म लीला के साथ होगा। रविवार को परमठ मंदिर में पं. महंत ओंकार नाथ शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में महोत्सव की कार्यक्रम विवरणिका व स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथि डॉ. नितिन मलिक ने किया।
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि नौ अक्तूबर को धनुष यज्ञ व 10 अक्तूबर को श्रीराम बारात की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 11 अक्तूबर को श्रीराम वन गमन लीला होगी, 12 से 21 अक्तूबर तक रामलीला मैदान में विभिन्न लीलाओं का मंचन होगा। 19 अक्तूबर को कुंभकर्ण वध, 20 को मेघनाद वध व 21 अक्तूबर को रावण वध के साथ दशहरा मनाया जाएगा। 22 अक्तूबर को राम राजगद्दी, 23 को श्रीराम राज्याभिषेक व 24 अक्तूबर को ब्राह्मण भोज, राजसूय यज्ञ व स्वरूपों की विदाई के साथ महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें