फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरा पचपेड़ा में औद्योगिक हब बनने की संभावना में एक कदम और बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अमरिया के भरा पचपेड़ा में प्रस्तावित औद्योगिक हब और फार्मा पार्क को लेकर यूपी कॉरपोरेशन के एमडी प्रवीन सिंह ने विधायक संजय सिंह गंगवार के साथ मंगलवार को भरा पचपेड़ा पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लेआउट देखा और पर्यावरण, बिजली आदि की व्यवस्था के बारे में गहनता से पड़ताल की।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने दो औद्योगिक हब और चार फार्मा पार्क बनाने की घोषणा की। इसको लेकर पिछले दिनों सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर औद्योगिक हब और फार्मा पार्क के लिए जनपद में जमीन की उपलब्धता बताते हुए औद्योगिक हब स्थापित कराने का आग्रह किया था। इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर सरकार में तेजी से मंथन चल रहा है। इस बीच सदर विधायक ने लखनऊ में एमएसएमई कार्य देख रहे मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद प्रमुख सचिव ने डीएम वैभव श्रीवास्तव से 1600 एकड़ जमीन की व्यवस्था कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। डीएम ने भी छह जून को भरा पचपेड़ा पहुंचकर एसडीएम सौरभ दुबे को इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पैमाइश कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।
इधर मंगलवार को उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स (लखनऊ) के एमडी प्रवीन सिंह टीम के साथ भरा पचपेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने सदर विधायक संजय सिंह गंगवार के साथ जमीन का लेआउट देखा और मौके पर जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पानी, बिजली आदि व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी की। टीम ने औद्योगिक हब के लिए जमीन को उपयुक्त पाया। संभावना जताई जा रही है कि जनपद को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिल सकती है। निरीक्षण के दोैरान एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र, एसडीएम सौरभ दुबे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

औद्योगिक हब और फार्मा पार्क के लिए यहां पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। जमीन का सर्वे किया गया है। हम एक उद्योगपतियों के साथ वेबिनार भी करने जा रहे हैं कि इंडस्ट्रीज लगाने को उन्हें क्या चाहिए। भूमि की उपलब्धता और दिल्ली से नजदीक होने के कारण यहां संभावना अधिक है। - प्रवीन सिंह, एमडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें