फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा

Fri, 14 Aug 2015 10:44 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस व एसएसबी अलर्ट रही। एसएसबी ने नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी है। 26 वीं वाहिनी एसएसबी ललौरीखेड़ा मुख्यालय के तमाम अफसरों ने भी नेपाल सीमा पर डेरा जमा दिया। जिले में एसपी के आदेश पर सिनेमा हाल,  होटलो, ढाबों और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। इससे वाहन चालकों, होटल मालिकों में हड़कंप मचा रहा। सुरक्षा की दृष्टि से शनिवार को भारत-नेपाल सीमा सील रहेगी।
विज्ञापन

जिले से सटी भारत-नेपाल सीमा खुली है। सीमा खुली होने के कारण लोगों का एक-दूसरे देश को आना-जाना रहता है। देशद्रोही ताकतें भी खुली सीमा का लाभ उठाकर भारत में प्रवेश करने का प्रयास करती हैं। खुफिया एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर घुसपैठ होने की आशंका जताई थी। इसको लेकर सीमा पर तैनात एसएसबी, सिविल पुलिस और स्थानीय खुफिया एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। 26 वीं बटालियन एसएसबी के सेनानायक जेपी राणा ने बताया कि एसएसबी के तमाम अफसरों ने भी सीमा पर डेरा जमाया है। जिनके नेतृत्व में टाटरगंज, टिल्ला नंबर चार के जवानों ने सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। जिन स्थानों पर चेक पोस्ट नहीं हैं। वहां पर भी एसएसबी जवान पैनी निगाह रखे हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय पिलर संख्या 37 से 42 तक एसएसबी जवान हर आने-जाने वाले की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को भारत-नेपाल सीमा सील रहेगी। उधर एसपी जेके शाही के आदेश पर पुलिस ने शहर के कई होटल, सिनेमा घर और ढाबे खंगाले। होटल में ठहरे लोगों की आईडी चेक कीं। प्रमुख चौराहों पर वाहनों की भी चेकिंग की गई। इससे लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें