उन्होंने इस नहर पटरी के नौ किमी मार्ग को पक्का बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। उत्तराखंड से यूपी में मझोला कस्बे में प्रवेश करने के साथ ही पूरब दिशा की ओर एक नहर बहती है जो टनकपुर पीलीभीत बीसलपुर मार्ग के लगभग सामानांतर विभिन्न गांव के निकट होते हुए बीसलपुर तक जाती है।
अमर उजाला ने इस नहर की पटरी पर पक्का मार्ग बनाकर बाईपास की संभावनाएं जताते हुए आठ दिसंबर के अंक में ‘बेहतर बाईपास हो सकता है बीसलपुर नहर पटरी मार्ग’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा ने इसे गंभीरता से लिया है और नहर मार्ग का सर्वे कराने के बाद नौ किमी मार्ग को पक्का बनाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। विधायक ने बताया जिले की सीमा से बरखेड़ा तक 40 किमी मार्ग है जिसमें 19 किमी पहले ही पक्का बना हुआ है। नौ किमी का प्रस्ताव उन्होंने बनाकर भेजा है। शेष 12 किमी को जल्द प्रस्ताव बनाया जाएगा।
फैक्ट फाइल
कुल दूरी 40 किमी
पक्का मार्ग 19 किमी
प्रस्तावित 09 किमी
शेष 12 किमी