फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा मूल्यांकन, तैयारी में जुटे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आने लगी कॉपियां, 16 से शुरू होगा कॉपियां जांचने का काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न होने के बाद मूल्यांकन की तैयारी तेज हो गई हैं। जिले में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ड्रमंड इंटर कॉलेज और जीजीआईसी में 16 मार्च से मूल्यांकन शुरू होगा। इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। लखनऊ में बैठे अधिकारी भी वहीं बैठकर मॉनीटरिंग कर सकेंगे।
बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के बाद अब अधिकारी मूल्यांकन की तैयारी में जुटे हैं। 16 मार्च से शुरू हो रहेे मूल्यांकन को लेकर कॉपियां मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गई हैं। मूल्यांकन के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और ड्रमंड कॉलेज में केंद्र बनाए गए हैं। दोनों केंद्रों पर कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

दस दिनों तक चलने वाले मूल्यांकन कार्य में जीजीआईसी में 51 उप प्रधान परीक्षक और 511 परीक्षकों को लगाया गया है। वहीं ड्रमंड कॉलेज में 38 उप प्रधान परीक्षक और 356 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी को आदेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। मूल्यांकन कार्य दस दिनों तक चलेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

........
16 मार्च से मूल्यांकन का काम दो केंद्रों पर शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारी हो चुकी है। कॉपियां आनी शुरू हो गई हैं। सीसीटीवी की निगरानी में मूल्यांकन होगा।
- गिरजेश कुमार चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें