बृहस्पतिवार रात आठ बजे तक डटे रहे थे किसान
बृहस्पतिवार की सुबह भी कई किसान भुगतान के लिए चीनी मिल पहुंचे थे। इसी समय आयकर टीम पहुंच गई और मिल गेट बंद हो गया। किसान गेट के पास ही खड़े होकर इंतजार करने लगे। रात आठ बजे तक मिल का गेट नहीं खुला। परेशान किसानों ने थोड़ा विरोध प्रदर्शन भी किया। बाद में मायूस होकर लौट गए। रात 9: 30 बजे तक टीम बाहर नहीं आई थी। जांच में क्या मिला, इसका पता नहीं चल सका।
जानकारी जुटाने में लगे रहे व्यापारी और अधिकारी
आयकर टीम के आने की सूचना पर सबसे पहले बरखेड़ा के प्रमुख प्रतिष्ठानों के शटर गिरे। इसके बाद अन्य दुकानें भी बंद हो गईं। टीम के आने की चर्चा जिला मुख्यालय तक होती रही। व्यापारियों के साथ अधिकारी भी जानकारी जुटाने में लगे रहे।