फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में दूर करें मतदाता सूचियों की आपत्तियां

Fri, 21 Aug 2015 11:28 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम मासूम अली सरवर ने बैठक लेकर कहा कि पंचायत निर्वाचक नामावलियों में आ रही शिकायतों को तीन दिन में निस्तारित कराएं ताकि अंतिम सूची बनाई जा सके। इसके अलावा उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत में आरक्षण व्यवस्था व राजीव गांधी सेवा केंद्रों पर चर्चा की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम से सबसे पहले राजीव गांधी सेवा केंद्रों की समीक्षा की। सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने बताया कि जिले में कुल 270 केंद्र बनने थे। प्रथम जांच में 222 में अनियमितता पाई गई थी। इसके बाद 44 का जवाब मिलने पर शेष 178 ग्राम पंचायतों के खाते सीज किए गए थे। इसमें 37 ने रिकवरी जमा कर दी है। इस पर खाते बहाल कर दिए गए हैं। शेष 151 ग्राम पंचायतों में 86 गांव में काम पूरे हो चुके हैं अब मात्र 65 गांव बचे हैं जिनमें गड़बड़ी है। इसमें दो बरखेड़ा ब्लाक और 63 पूरनपुर ब्लाक के हैं। इस पर डीएम ने एक सप्ताह के अंदर इनकी जांच कर अगले शुक्रवार तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कुछ प्रधानों ने गलत फंसने की शिकायत की है इसलिए जांच में ऐसे प्रधानों का ध्यान रखा जाए।
इसके बाद उन्होंने पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए निर्वाचक नामावलियों के कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि तीन दिन में मतदाता सूचियों को दुरूस्त करा लिया जाएगा। नाम काटने और जोड़ने के बाद बाबत उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिस स्थान से नाम काटा गया है, वहां से प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही दूसरे स्थान पर नाम जोड़ा जाए। पंचायत आरक्षण की प्रक्रिया की जानकारी भी बैठक में दी गई। इसमें बताया गया कि  जिस गांव में वर्ष 1995, 2000, 2005 और 2010 में जो आरक्षण रह चुका है वह लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ के अलावा डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, डीपीआरओ वीपी सक्सेना, उपायुक्त मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें