फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने महिला की बच्चेदानी से निकालीं सात गांठें

Thu, 03 Apr 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बच्चेदानी में गांठ के दर्द से जूझ रही शाहजहांपुर की महिला का पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में सफल ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की सीनियर रेजीडेंट डॉ. हिना प्रकाश ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से सात गांठें निकालीं। इसमें से एक गांठ करीब डेढ़ किलो की थी।
शाहजहांपुर निवासी किरन (30) पत्नी रंजीत सिंह ने बताया कि उनके पेट में असहनीय दर्द उठा। अल्ट्रासाउंड कराया तो बच्चेदानी में सात गांठों की जानकारी हुई।
विज्ञापन

कई निजी अस्पतालों में दिखाया। इसके बाद पीलीभीत मेडिकल कॉलेज मेंं डॉ. हिना प्रकाश ने उनकी जांच की। एमआरआई के दौरान पेट में गांठ होने की जानकारी हुई। इसमें एक गांठ 12 सेमी की थी। परिवार की सहमति के बाद 23 मार्च को डाॅ. हिना प्रकाश ने महिला का ऑपरेशन किया। महिला के बच्चेदानी से छह छोटी व एक बड़ी गांठ निकाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें