फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले में वक्फ की 1182 संपत्तियां, संशोधन बिल पेश होने को लेकर अलर्ट रही पुलिस

Thu, 03 Apr 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश होने को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस और पीएसी की तैनाती रही। अफसर भी भ्रमणशील रहे। वक्फ रजिस्टर के अनुसार जिले में वक्फ की 1182 संपत्तियां हैं। इनमें सबसे अधिक सदर और अमरिया तहसील क्षेत्र में हैं। हालांकि, वामसी पोर्टल पर इन संपत्तियों की संख्या अधिक है। भौतिक सर्वे और सत्यापन में पोर्टल पर दर्ज कई संपत्तियां नहीं मिली थीं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर कुछ समय पहले वक्फ रजिस्टर दफा-37 और वामसी पोर्टल पर जिले की वक्फ संपत्तियों का सर्वे और सत्यापन कराया गया था। लेखपालों की टीम लगाकर इन संपत्तियों की जांच की गई। वामसी पोर्टल पर जिले में 2575 वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं। भौतिक सत्यापन में करीब एक हजार संपत्तियां नहीं मिलीं थीं। वहीं वक्फ रजिस्टर के अनुसार जिले में 1182 वक्फ संपत्तियां हैं। अल्पसंख्यक विभाग की ओर से इन संपत्तियों की जांच कराई गई है। बताया गया कि सभी संपत्तियां रिकार्ड में हैं। इनमें मस्जिद और अन्य संपत्तियां शामिल हैं।
सदर और अमरिया तहसील में 814 संपत्तियां
वक्फ रजिस्टर के अनुसार सदर और अमरिया तहसील क्षेत्र में वक्फ संपत्तियों की संख्या सबसे अधिक है। इन तहसीलों में 814 संपत्तियां हैं। बीसलपुर तहसील क्षेत्र में 196 और पूरनपुर व कलीनगर तहसील क्षेत्र में वक्फ संपत्तियों की संख्या 172 है।
विज्ञापन

वामसी पोर्टल पर दर्ज है इतनी संपत्तियां
वामसी पोर्टल पर भी अमरिया और सदर तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक संपत्तियां दर्ज हैं। इन दोनों तहसीलों में वक्फ संपत्तियों की संख्या 1816 है। बीसलपुर में 82 संपत्तियां हैं। पूरनपुर और कलीनगर क्षेत्र में इनकी संपत्तियां 677 है।
अलर्ट मोड पर पुलिस-प्रशासन, भ्रमणशील रहे अफसर
शहर के बिजली घर तिराहा, लाल मार्ग, बेलो वाला चौराहा, देशनगर, गैस चौराहा आदि इलाकों में पुलिस के अलावा पीएसी जवानों को मुस्तैद किया। इसके अलावा खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहा। अफसरों ने भी भ्रमण कर स्थिति को परखा। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, कोतवाल राजीव कुमार सिंह व सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सोशल मीडिया पर भी निगरानी तेज की गई है। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें