फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सबलपुर में मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष की रिपोर्ट भी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव सबलपुर खास में मजदूरी के रुपये मांगने पर घर में घुसकर मारपीट, तोडफ़ोड़ के मामले में पुलिस ने अब दूसरे पक्ष की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। इसमें दो सगे भाइयों समेत चार लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


गांव सबलपुर खास निवासी अवनीश कुमार और शानू पक्ष में मजदूरी के रुपये को लेकर विवाद हो गया था। अवनीश का आरोप है कि गांव निवासी ठेकेदार सौरभ उसे मजदूरी कराने के लिए हरियाणा ले गया। लौटने पर जब वह ठेकेदार सौरभ से मजदूरी मांगने गया तो उसने अपने साथियों के साथ उससे गाली-गलौज की और पिटाई पर आमादा हो गया।
जब वह भागकर घर में घुसा तो आरोपी भी वहां पहुंच गए। उसके घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर उसकी पिटाई की। बचाने आई घर की महिलाओं को भी पीटा। पुलिस ने अवनीश की ओर से गांव निवासी ठेकेदार सौरभ, वीरपाल, विजेंद्र सिंह, शानू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इसी मामले में अब कोतवाली पुलिस ने शानू सिंह की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें गांव निवासी पप्पू, उसके भाई राम महेश, अवनीश, पंकज और चार अन्य को नामजद किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उक्त लोगों से उसका लेनदेन को लेकर विवाद होता रहता है।
विवाद को लेकर 19 मई को हथियारों से लैस होकर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें