कोतवाली क्षेत्र के पांच स्थानों पर रविवार को हुईं मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए।
चीनी मिल कॉलोनी निवासी शारदा देवी को उनके पति रमाशंकर ने घरेलू मुद्दों को लेकर मारपीट दिया। गांव रुरिया निवासी सत्येंद्र पाल की पत्नी सुमन सिंह को गांव के दिनेश पाल और उनकी पत्नी सुधा देवी ने बच्चों के विवाद पर पीटकर घायल कर दिया। गांव जल्लापुर निवासी वृंदावन को गांव के धर्मपाल, मनोज, सूबेदार ने और गांव अर्जुनपुर निवासी बटेश्वर दयाल को गांव के छोटेलाल, नरेंद्र पाल, अनिल ने गाली देने के विवाद पर मारपीट दिया।
गांव खनंका निवासी गांव के रामू श्यामू और शेर सिंह ने कहासुनी के विवाद पर मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।