फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कबड्डी में पुलिस टीम ने स्टेडियम टीम को एक अंक से हराया

Fri, 26 Sep 2025 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद जयंती पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। स्प्रिंगडेल स्कूल ने हॉकी में स्टेडियम टीम को 2-0 से हराया, जबकि कबड्डी में पुलिस और एसएन इंटर कॉलेज विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार को गांधी स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने हॉकी से शॉट मारकर खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


हॉकी प्रतियोगिता में स्प्रिंगडेल स्कूल की टीम ने गांधी स्टेडियम की टीम को 2-0 से हराया। पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पुलिस की टीम ने 47 अंक बनाकर जीत हासिल की। उपविजेता स्टेडियम की टीम रही जिसने 46 अंक बनाए। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में एसएन इंटर कॉलेज की टीम 32 अंक बनाकर विजेता बनी। वहीं डोरीलाल भीमसेन स्कूल की टीम 21 अंक पाकर उप विजेता रही। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक स्वामी प्रवक्तानंद , सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, डीएफओ मनीष सिंह, चेयरमैन डॉ आस्था अग्रवाल, क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें