फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेड़ के विवाद में ग्रामीण को लाठी डंडों से पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। मेड़ काटने की शिकायत करने पर गांव के ही युवक ने अपने परिजनों के साथ घर में घुसकर मारपीट की। सिर पर लाठी मारने से ग्रामीण घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के नवदिया बिसेन गांव निवासी प्रेमवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही तीर्थ प्रसाद ने एक सितंबर को उसके खेत की मेड़ काट दी थी। जिसकी शिकायत करने पर आरोपी ने अपने परिजनों वेद प्रकाश, सुशीला देवी व प्रेम के साथ घर में घुसकर गालीगलौज और मारपीट की।
उसके सिर पर लाठी मारने से पति गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबे पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें